O Basanti Pavan Song Lyrics In Hindi

O Basanti Pavan Song Lyrics In Hindi

ओ बसंती पवन पागल
ना जा रे ना जा रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल
ना जा रे ना जा रोको कोई
ओ बसंती

बन के पत्थर हम पड़े थे
सूनी सूनी राह में
बन के पत्थर हम पड़े थे
सूनी सूनी राह में

जी उठे हम जब से तेरी
बांह आयी बांह में
छीनकर नैनो से काजल
ना जा रे ना जा रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल
ना जा रे ना जा रोको कोई
ओ बसंती

याद कर तूने कहा था
प्यार से संसार है
याद कर तूने कहा था
प्यार से संसार है
हम जो हारे दिल की बाजी
ये तेरी ही हार है

सुन ले क्या केहती है पायल
ना जा रे ना जा रोको कोई
ओ बसंती पवन पागल
ना जा रे ना जा रोको कोई
ओ बसंती

Song Details:

Movie : Jis Desh Mein Ganga Behti Hai
Music Director: Shankar Jaikishan
Singers: Lata Mangeshkar
Director: Radhu Karmakar
Lyrics: Shailendra

Watch On Youtube: